कंडाघाट: कंडाघाट पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत नशा तस्करी में शामिल आदतन अपराधी उवेद खान को 3 माह की जेल भेजा, जांच जारी
सोलन जिला पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर जो बार-बार मुकदमे दर्ज होने पर भी जमानत पर बाहर आकर नशा तस्करी में शामिल हो रहे हैं उन पर नकेल करते हुए प्रीवेंटिव डिटेंशन यानी निवारक हिरासत की कार्रवाई लगातार जारी रखी है। इसी कड़ी में कंडाघाट पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुख्यात आदतन अपराधी उवेद खान निवासी कंडाघाट को पुलिस ने 3 माह की जेल भेजा है।