कंडाघाट: कंडाघाट में मापतोल विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक और साधारण तराजू व बट्टों का सत्यापन और मोहरांकन का शिविर आयोजित किया गया
नगर पंचायत कंडाघाट में माप तोल विभाग के द्वारा सत्यापन और मोहरांकन का शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कंडाघाट के स्थानीय बाजार के दुकानदारों के इलैक्ट्रिक व साधारण तराजू और बट्टों पर मोहरांकन करके सत्यापित किया गया। यह जानकारी माप तोल विभाग के आईएलएम सोलन ओ पी शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि उनके पास कंडाघाट के कुल 90 व्यापारिक संस्थान पंजीकृत हैं।