कंडाघाट: NH-5 पर डेढ़घराट के समीप सड़क के बीचोंबीच पलटी गाड़ी, चार लोगों को आई चोटें, पुलिस कर रही जांच
चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर डेढ़घराट के समीप सड़क के बीचो-बीच एक गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। गाड़ी में चार लोग सवार थे जिन्हें चोटें आई है जिनका इलाज सिविल अस्पताल कंडाघाट में चल रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन अनिल धोलटा ने बताया कि जब एक गाड़ी सोलन से शिमला जा रही थी तो अचानक डेढ़घराट के पास सड़क पर पलट गई। इस दौरान गाड़ी को खासा नुकसान हुआ है।