कंडाघाट: KVK कंडाघाट की टीम ने अश्वनी खड्ड का दौरा किया, विदेशी सब्जियों की खेती में किसानों को आ रही दिक्कतों की ली जानकारी
कंडाघाट में अश्वनी खड्ड के साथ लगते क्षेत्र तेजी से विदेशी सब्जी उत्पादन में अग्रणी बनते जा रहे हैं। यहां के किसान टमाटर और शिमला मिर्च की खेती को छोड़कर विदेशी सब्जी उत्पादन को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। विदेशी सब्जियां उगाने का मुख्य कारण बाजार इनकी अच्छी मांग होना है। KVK कंडाघाट के वैज्ञानिकों ने भी किसानों के इन खेतों का दौरा कर समस्याओं का निपटारा किया।