कंडाघाट: कंडाघाट के कोट गांव से सेब लेकर सेब मंडी सोलन पहुंचे किसान, ₹3100 मिले सेब के हाफ बॉक्स के दाम
सेब मंडी सोलन में सेब सीजन शुरू हो चुका है। वहीं कंडाघाट के कोट गांव के किसान कृष्णलाल भी सेब की डार्क बैरन गाला वैरायटी लेकर सेब मंडी सोलन में पहुंचे थे जहां उन्हें सेब के हाफ बॉक्स के ₹3100 तक दाम मिले हैं। सब्जी मंडी सोलन के सचिव अरुण कुमार ने बताया कि कंडाघाट के कोट गांव से किसान सेब लेकर आए थे जिन्हें उसके बढ़िया दाम मिले हैं।