कुंडा: कुण्डा के खेमीपुर नहर पुलिया से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना कुण्डा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित राम लखन पटेल को रविवार दोपहर 2.30 बजे खेमीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी राम लखन पुत्र विन्देश्वरी पटेल, निवासी शाहजमालपुर को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।