गुना: धरनावदा थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Guna, Guna | Jul 25, 2025 गुना जिले के धरनावदा थाना पुलिस ने एक फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 25 जुलाई को थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया, वर्ष 2021 में आरोपी महिपाल भील निवासी ग्राम धरनावदा पर अवैध शराब तस्करी का आबकारी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय कार्यवाही से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 25 जुलाई को सूचना पर गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया।