गोरखपुर: हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा
चिलुआताल क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव की हर्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई।परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की।परिजनों के मुताबिक,राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था