अशोक नगर: सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर कलेक्टर ने 8 अधिकारियों को थमाए कारण बताओ नोटिस
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लंबित शिकायतों के निराकरण में अधिकारियों द्वारा कोई रूचि नही लेने तथा ग्रेडिंग में सुधार न करने पर जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।