मंझनपुर: ओसा में दहेज के लिए बहू को फंदे पर लटकाया, पिता की तहरीर पर ससुराल के 4 आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में दहेज के लालच में एक विवाहिता की जान ले ली गई। मृतका के पिता झिलम निवासी पूरब शरीरा, थाना पश्चिम शरीरा ने थाना मंझनपुर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया।