मंझनपुर: भरवारी में चाची को भतीजे से हुआ इश्क, बहू को ज़हर देकर मारने और रेप की धमकी, एसपी से न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। भरवारी कस्बे की रहने वाली महिला खुशबू ने अपनी ही चाची सास मंजू देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि मंजू देवी उसके पति देशराज से शादी करना चाहती है और उसे रास्ते से हटाने के लिए ज़हर देकर मारने, रेप करवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे चुकी है।