मंझनपुर: कौशाम्बी में दमदार आगाज़: पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में कौशाम्बी के खिलाड़ियों का दबदबा, राजेश व रामचन्द्र विजेता
कौशाम्बी जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को समय करीब 11 बजे हुआ। प्रयागराज जोन के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों—प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और महोबा—की पुलिस टीमों ने इस तीन दिवसीय आयोजन में हिस्सा लिया।