मंझनपुर: अस्करनपुर मंगरोहनी में भूमिधर ज़मीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भूमिधर जमीन पर दर्जन भर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह मामला नगर पालिका परिषद मंझनपुर से सटे अस्करनपुर मंगरोहनी गांव का है। पीड़ित का आरोप है कि नगर पालिका मंझनपुर में तैनात एक कर्मचारी, लठ्ठबाज दबंगों के साथ मिलकर उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन निर्माण करवा रहा है।