अररिया: अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
Araria, Araria | Aug 19, 2026 अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सांसद ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा की।