भोरे: भोरे में विद्युत विभाग की लगातार कार्रवाई, दो गांवों में अभियान चलाकर 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
भोरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत विभाग की टीम द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। विद्युत विभाग की टीम अभियान चलाकर लगातार बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट रही है। इसी क्रम में संसार बंतरिया और जगदीश बंतरिया गांव में टीम ने एक साथ कार्रवाई कर 25 बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिया। कुछ लोगो ने वहीं जमा किया।