जलालाबाद: विश्राम नगर ककरहा में बारिश से मजदूर की झोपड़ी गिरी, बाढ़ शरणालय किया गया तैयार
जलालाबाद। तेज बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बन गई। तहसील क्षेत्र के ग्राम विश्रामनगर ककरहा, ग्राम पंचायत सिकंदरपुर अफगानान में रात हुई तेज बारिश के दौरान मजदूर बृजेश कुशवाहा पुत्र भूधर की झोपड़ी गिर गई। हादसे के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है