जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित
-
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया।
विशेष लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 7 खण्डपीठांे का गठन किया गया है। उक्त खण्डपीठों में न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत 38 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिनमें कुल राशि 4359646/-रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इस लोक अदालत में 76 लाभांवित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
8 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026