बड़ौत: छपरौली के परिषदीय विद्यालय नंबर 4 में होमवर्क न देने पर छात्र ने चाकू से किया हमला, तमंचा दिखाकर जान से मारने की दी धमकी
Baraut, Bagpat | Jul 8, 2025 छपरौली कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 5 के छात्रों के बीच होमवर्क देने से मना करने पर कक्षा 5 के छात्र ने दूसरे छात्र को बैग से चाकू निकाल कर हमला कर दिया। जिससे छात्र चोटिल हो गया, चोटिल छात्र ने बताया कि शिक्षिका ने छात्र को डांटते हुए परिजनों को बुलाने के लिए भेज दिया। जिस पर छात्र परिजनों को तो बुलाकर नहीं लाया, पर घर से तमंचा ले आया।