बिहार: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हरदेव भवन के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 आगामी सरस्वती पूजा एवं शब-ए-बारात के अवसर पर जिले में सामान्य विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बताया गया कि किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्टर, संवाद, संगीत या सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी।