बिहार: सरमेरा के गौस नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुजुर्गों की गोली मारकर किया हत्या
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर गांव में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने गर्दन में गोली मारकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक स्व. छोटू यादव के 60 वर्षीय पुत्र रामाश्रय यादव हैं। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। वारदात का कारण 15 वर्ष पुराना भूमि विवाद बताया जा रहा है।