बिहार: परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर सदर अस्पताल से निकाला गया जागरूकता रथ
Bihar, Nalanda | Feb 7, 2024 12 फरवरी से शुरू होने वाले परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर बुधवार को बिहार शरीफ सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सके।