बिहार: धान अधिप्राप्ती को लेकर समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी ने किया टास्क फोर्स की बैठक ,अस्थावां विधायक रहे मौजूद
Bihar, Nalanda | Feb 6, 2024 धान अधिप्राप्ति को लेकर मंगलवार जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के सभागार में आहूत की गई। बताया गया कि जिला में 239 पैक्स एवं व्यापार मंडलों को धान अधिप्राप्ति किये जाने की स्वीकृति दी गई। जिला में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 75 प्रतिशत अधिप्राप्ती हुई है ।