ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) में बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज
चित्तौड़गढ़, 05 जून 2026। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना पारसोली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब 50 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को फ्रीज किया है। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थायी अनुमोदन के उपरांत भूमि, आवासीय भवन एवं दो वाहनों को फ्रीज किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व डीएसपी बेगूं अंजलीसिंह के सुपरविजन में थाना सर्किल के कमलेश पिता भैरू लाल जाति गुर्जर उम्र 29 साल निवासी लुहारिया पुलिस थाना पारसोली के खिलाफ थाना नगाणा जिला बाड़मेर व थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर कमलेश गुर्जर द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (भूमि) आराजीयात पटवार हल्का ईटावा मे खाता नंबर 78 खसरा नं 438,440,441,442,443 कुल किता 5 रकबा 4.6370 मे से कमलेश गुर्जर का हिस्सा 125/4637 हैक्ट. को एवं ग्राम पंचायत ईटावा गांव लुहारिया में भैरूलाल पिता नन्दा जी गुर्जर निवासी लुहारिया के नाम पर दर्ज आवासिय भवन पट्टा बुक सं. 447 पट्टा सं. 50 तथा कमलेश गुर्जर के नाम पर Scorpio-N व Renault Kwid को फ्रीजिंग हेतु COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT AUTHORITY ADMINTSTRATOR SAFEM (FOP)A NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा कमलेश गुर्जर की जमीन व आवासीय मकान व स्कॉर्पियो कार व क्विड कार को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त आराजीयात व आवासीय मकान व वाहनो को फ्रिज किया गया। उक्त आराजियात मकान व वाहनो की कीमत करीब पचास लाख रूपये है।
पुलिस टीमः- थानाधिकारी ठाकराराम, एएसआई देवी लाल, गोविन्दसिंह,कानि. प्रकाश,गिरधारी लाल,राजेन्द्र, दिनेश,म.कानि.ललिता
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें ।