बल्देवगढ़: नन्हींटेहरी में श्री श्री 1008 श्री हनुमान महाराज की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
नन्हीटेहरी में श्री श्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नन्हीटेहरी गांव के मांदेले तालाब के पास भगवान श्री हनुमान महाराज की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण गांव में गाजे बाजे के साथ विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें अधिक संख्या में बच्चे,महिलाएं एवं बुजुर्ग शामिल रहे।