बल्देवगढ़: तहसील क्षेत्र के चार पटवारी के स्थानांतरण के बाद रिलीव करने में ओबीसी महासभा ने अधिकारियों पर पक्षपात का लगाया आरोप
बल्देवगढ़ तहसील से जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार चार पटवारियों का स्थानांतरण 07/07/2023 को अन्य जगहों पर किया गया था।जिनमे से तीन पटवारियों को रिलीव किया गया।लेकिन एक पटवारी अभिषेक पाठक को आज तक रिलीव नहीं किया गया।जिस पर ओबीसी महासभा के द्वारा अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।साथ ही उक्त समस्या का निराकरण करने SDM विजय कुमार सेन को ज्ञापन सौंपा है।