बल्देवगढ़: सीपोंन गांव में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले दो लोगों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ थाना एवं मजना पुलिस चौकी अंतर्गत सीपोन गांव में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।जिसमें पीड़िता मीरा रैकवार पत्नी हीरालाल रैकवार उम्र 30 वर्ष निवासी सीपोन के द्वारा पुलिस को बताया कि,उसके साथ गांव के ही मिलन रैकवार एवं भज्जू रैकवार के द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई।पुलिस ने दोनों लोगों पर धारा 323,325, 34आइपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।