सतना के बगहा में एक सरहंग व्यक्ति का तलवार लेकर दहशत फैलाने का वीडियो सोमवार की शाम सात बजे से सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है,वायरल घटना रविवार की बताई जा रही है जिसमें बगहा निवासी एक व्यक्ति जो काफी नशे की हालत में और एक हाथ में डंडा तो दूसरे हांथ में तलवार लेकर लोगो में दहशत फैला रहा है,जिसपर स्थानीय लोगो ने आरोपी का मोबाइल पर वीडियो बना लिया था।