सतना: जिला अस्पताल में गर्भस्थ शिशु की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, स्वास्थ्य अधिकारी जांच में जुटे
सतना जिला अस्पताल मे एक बार फिर डाक्टर की लापरवाही सामने आई है।दरसल मझगवां विकासखंड के पनघटी गांव निवासी राजकुमारी कोल पति धीरू कोल को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिवारजनों का आरोप है कि भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि महिला की नार्मल डिलेवरी कराई जाएगी और एक-दो घंटे में सब ठीक हो जाएगा।