सतना जिला अस्पताल में लापरवाही: कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगा, रैगांव का घायल लौटा
रैगांव निवासी पीयूष सिंह सोलंकी कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने सोमवार शाम 4 बजे सतना जिला अस्पताल आया था । डा. व स्टॉफ ने रेबीज इंजेक्शन न होने पर लगने से इंकार कर दिया और अगले दिन आने को कहकर वापस कर दिया । एंटी रेबीज जीवन रक्षक इंजेक्शन जिला अस्पताल हमेशा उपलब्ध रहता है बावजूद इसके इंजेक्शन न लगना इंसानी जिंदगी से खिलवाड़ है ।