सतना में खाद की किल्लत और ब्लैकमेलिंग पर SDM का बयान- वीडियो दो, दुकानदार पर करेंगे FIR, मुफ्त में दिलाएंगे खाद
सतना में खाद की किल्लत और ब्लैकमेलिंग से आक्रोशित किसानों ने सिविल लाइन खाद गोदाम के पास हंगामा शुरू कर दिया । मौके पर पहुंचे SDM से किसानों अपनी व्यथा सुनाई, जिसपर SDM राहुल सिलाडिया ने कहा कि वीडियो उपलब्ध कराओ, दुकानदारों पर FIR कराऊंगा और फ्री में खाद उपलब्ध कराऊंगा । सोमवार की दोपहर 1 बजे SDM का यह बयान वायरल हो रहा है ।