धनौरा: गजरौला में वेस्ट क्रॉप कंपनी के अंदर गैस रिसाव, शहर में फैल गया धुआं, दौड़े अधिकारी
आपको बता दें कि धनौरा तहसील के गजरौला शहर में सोमवार रात करीब नौ बजे ओद्योगिक नगरी गजरौला में स्थित वेस्ट क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंदर से गैस रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते गजरौला की सड़कों पर धुआं फैल गया. लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी. यही नहीं गले और आंखों में जलन होने लगी. आनन-फानन में लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर जमा हो गए।