धनौरा: गजरौला हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि गांव बिजोरा निवासी इसरार पुत्र इस्तर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।