धनौरा: मंडी धनौरा में मेला देखने गई युवतियों के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पकड़ा और की धुनाई
मंडी धनौरा। ग्राम सीपिया में मेले में युवतियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले मनचले को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर धुना। बाद में उसे पुलिस के हवाले किया। ग्राम सीपिया फार्म पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया था। गंगा स्नान को यहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान मेले में घूम रही एक युवती के साथ यहां मौजूद मनचले ने छेड़छाड़।