धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहले नवरात्रे पर पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ उन्होंने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई है। इस दौरान, गजरौला औद्योगिक नगरी और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताँता लगा रहा।