जहानाबाद: NEET पेपर लीक पर राजद विधायक भड़के, कहा- 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को चौराहे पर खड़ा करें
राहुल कुमार ने NEET पेपर लीक मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में शामिल दोषियों को बीच चौराहे पर लाकर सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। विधायक ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के भरोसे को बनाए रखने पर जोर दिया।