सरधना: गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील, शोभायात्रा समय से निकालने और समापन करने के निर्देश
सरधना थाना परिसर में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने की। इस दौरान गणेश चतुर्थी पर निकलने वाली शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों से व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगे गए। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पर जोर दिया