बलराम जयंती समारोह पर कृषक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
--
शासन के निर्देशानुसार बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र अशोकनगर में बुधवार को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कृषि संबंधी आधुनिक कृषि उपकरण, बीज की किस्में एवं प्राकृतिक खेती केन्द्रित प्रदर्शनी, सहसंवाद, कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्नत कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में श्री साकेत मालवीय ने कहा कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बलराम जयंती आयोजन के उद्देश्य महत्व की जानकारी दी गई एवं कृषकों को प्राकृतिक खेती करने, उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग एवं कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन,सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्ल एवं हरिओम नायक, श्रीमती शीतल सतेन्द्र कलावत जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति, श्री धर्मवीर रघुवंशी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, श्री रामकिशन सिंह रघुवंशी संभागीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, श्री वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ, श्री लक्ष्मीकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री मनोज शर्मा, उप संचालक कृषि श्री अमित सिंह, डॉ. व्ही. एस. गुप्ता, डॉ. व्ही.के.जैन, डॉ. हेमन्त त्रिवेदी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र अशोकनगर आदि सहित कृषक दीदी/सखियां एवं उन्नतशील कृषक उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026