#सतपुली-गुमखाल हाईवे बना मौत का रास्ता?
सतपुली-गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के दौरान लगातार हादसे हो रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर और कितनी जानें जाने के बाद जिम्मेदार विभाग जागेगा? अब तक दर्जनों लोग निर्माण कार्य से जुड़े हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराना चाहिए ताकि किसी और परिवार को अपने प्रियजन को न खोना पड़े। विकास जरूरी है, लेकिन लोगों की जान की कीमत पर नहीं।
#Satpuli #Gumkhal #NHConstruction #RoadSafety #PauriGarhwal #Uttarakhand
Pauri, Garhwal | Jul 1, 2026