देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण के नाम पर ₹2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप!
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का दावा है कि रिश्वत देने के वीडियो और ऑडियो साक्ष्य मौजूद हैं। मामले के सामने आने के बाद शासन ने जिला पर्यटन अधिकारी को आनन-फानन में सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच जारी है।