लखीसराय: नगर भवन में सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने किया दीप प्रज्वलन
नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में रविवार को सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शामिल हुए। रविवार दोपहर 1:30 पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा पिंकी कुशवाहा एवं अन्य गणमन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।