जोकीहाट: ग्लोबल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में विधायक शाहनवाज़ आलम का भव्य स्वागत किया गया
Jokihat, Araria | Jan 30, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उदाहाट स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को भाव-विभोर कर दिया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जोकीहाट विधायक शाहनवाज़ आलम का स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।