जोकीहाट: महलगांव और जोकीहाट थाना परिसर में थानेदार ने किया झंडोत्तोलन
Jokihat, Araria | Jan 26, 2025 रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोकीहाट प्रखंड के सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थानों के साथ चौक चौराहों पर शान से तिरंगा फहराया गया। इसके साथ शिक्षण संस्थानों द्वारा सुबह में झांकी निकाली गयी। महलगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया जबकि जोकीहाट थाना परिसर में थानेदार राजीव कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया।