जोकीहाट: महलगांव थाना पुलिस ने बैंगना गांव से 2 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Jokihat, Araria | Jan 29, 2025 महलगांव थाना पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चला रही थी।इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बैंगना गांव स्थित भीमलाल विश्वास नामक व्यक्ति अपने घर में शराब का कारोबार कर रहा है।इसी सूचना के आलोक में पुलिस बैंगना गांव पहुंचकर भीमलाल विश्वास के घर का तलाशी लिया तो घर से 2 लीटर शराब चुलाई बरामद हुआ।