जोकीहाट: शेरलंघा गांव में विभिन्न संस्थाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
Jokihat, Araria | Jan 26, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शेरलंघा गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रभात फेरी निकाली। जिसमें मुख्य रूप से यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी प्रभातफेरी निकाली। बच्चों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयघोष से पूरे वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।