कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर पीसी एंड पीएनडीटी की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
कोडरमा समाहरणालय सभागार में दिनांक 25 जून 2025 को उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रजिस्ट्रेशन, नवीकरण एवं नियमित जांच की स्थिति की समीक्षा की गई।