कोडरमा: उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन
उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन मंगलवार 2 बजे किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं।