कोडरमा: जे जे कॉलेज के पास टोटो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जे जे कॉलेज के समीप एक टोटो की चपेट में आ जाने से एक 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विनिल हांसदा (5) पिता सुदीप हांसदा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए टोटो में सवार खीरु सिंह नामक एक व्यक्ति ने बताया कि वह टोटो में सवार संगीता कुमारी नामक एक अन्य बच्ची के साथ झुमरीतिलैया से कोडरमा जा रहे थे।