कोडरमा: होटल सेलिब्रेशन में केडीसीए की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न हुई
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा 24 - 25 कोडरमा स्थित होटल सेलिब्रेशन में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की और संचालन केडीसीए के सदस्य सह अधिवक्ता जय पांडेय ने किया। बैठक में अध्यक्ष ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से केडीसीए अच्छा कार्य कर रहा है.