कोडरमा: समाहरणालय में जिला स्तरीय विशेष बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न, कई दिशा-निर्देश जारी
उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय विशेष बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक अग्रणी जिला प्रबंधक श्री विमल कांत झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर “वित्तीय समावेश योजनाओं के तीन माह के संतृप्ति अभियान” को सफल बनाने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई.