गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में 38 दिनों बाद वकीलों की हड़ताल समाप्त हुई
गाजियाबाद में 38 दिन बाद वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई। आज बार अध्यक्ष दीपक शर्मा व सचिव के साथ बैठक हुई। वकीलों ने कहा कि जिला जज ने गलती स्वीकारते हुए पुरानी सभी बातों को भुला देने को कहा है। वकीलों पर दर्ज मुकदमें खत्म होंगे। 29 अक्टूबर को डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर वकीलों पर लाठीचार्ज किया था। 4 नवंबर से आंदोलन करते हुए हड़ताल पर थे।